Followers

Showing posts with label विशेष. Show all posts
Showing posts with label विशेष. Show all posts

Tuesday, May 31, 2022

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ लें

 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ लें कि तंबाकू का सेवन ना करें आइए प्रयास करें मिलकर आवाज उठाएं तंबाकू सेवन बंद करें भारत को तंबाकू मुक्त बनाएं ..... सुगना फाउंडेशन की भावपूर्ण अपील

 


Thursday, September 9, 2021

सुगना फाउंडेशन ने अपना 12वा स्थापना दिवस कुष्ठ आश्रम और गौशाला में मनाया।

आगरा स्थित सुगना भवन में पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुगना कंवर धर्मपत्नी श्री बिरम सिंह राजपुरोहित की 13वी पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  

हर साल की भांति इस बार भी सुगना फाउंडेशन ने अपना 12वा स्थापना दिवस कुष्ठ आश्रम और गौशाला में मनाया।
इस मौके पर आगरा की कालिका गौशाला आवास विकास कालोनी मे हरा चारा व गुङ का वितरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ओर गांधी कृष्ट आश्रम, ताजमहल पूर्वी गेट आगरा मे फलाहार का वितरण किया गया। इस मौके सुगना फाउंडेशन टीम के सदस्य मौजूद रहे। 

सुगना फाउंडेशन आप सभी से एक अपील करता है कि आप भी कुष्ठ आश्रम, अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम, व गौशाला में जाकर अपनी आय का कुछ अंशदान जरूर करें शास्त्रों के अनुसार नर सेवा ही नारायण सेवा है और गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है जिसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है ।

जो आगरा में निवास करते हैं उनके लिए 
वर्तमान समय में कुष्ठ आश्रम गांधीग्राम ताजगंज में कुल कुष्ठ रोगी 120 यह आश्रम आगरा के दानदाताओं द्वारा ही संचालित है आप भी परिवार में होने वाले छोटे-मोटे उत्सव कुष्ठ आश्रम में जाकर जरूर मनाए । कुष्ठ रोगी भी समाज का अभिन्न अंग है। कुष्ठ आश्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिए गए संपर्क सूत्र पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या आप हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं। 

आइए जाने सुगना फाउंडेशन के बारे में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Tuesday, July 27, 2021

स्वर्गीय डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्य तिथि पर शत -शत नमन

 जिनका जीवन ही देश और दुनिया के लिए अपने आप में एक महान संदेश है। सादगी और विनम्रता के पर्याय , महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक, गंभीर चिन्तक, लेखक और लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति ' मिसाइलमैन' स्वर्गीय डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्य तिथि पर शत -शत नमन ।

 

(जन्म 15 अक्टूबर 1931,निधन 27 जुलाई 2015 )

सादगी और सरलता की उत्कृष्ट मिसाल रहे एपीजे अब्दुल कलाम 

आज छठी पुण्यतिथि पर उनकी सादगी और सरलता को याद करते हुए नमन, इतना ज्ञान, इतने महान होते हुए भी कहीं कोई अभिमान नहीं, एक पुरानी कहावत है जिस पेड़ पर जितने ज़्यादा फल लगे, वो उतना ही झुका जाएगा।

भारत रत्न डॉ. कलाम को विनम्र श्रद्धांजलि ... 💐💐सुगना फाउंडेशन परिवार

Monday, March 8, 2021

सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाए।..

 नारी के हर रूप को शत-शत नमन। 

ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना है नारी। मां, बहन, बेटी, पत्नी नारी इन अलग अलग रूपों में संसार को तरक्की की ओर ले जा रहीं हैं। नारी के बिना दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ....


शक्ति जो दुनिया को आप में दिखाई देती है, 

मेरी नजर से देखें तो मुझे आप में दिखाई देता है समर्पण, 

समर्पण प्यार का, समर्पण दुलार का, समर्पण सेवा का, 

करुणा, दया, संरक्षण, परवाह, सादगी दूसरे नाम हैं आपके।

सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक बधाई! सुगना फाउंडेशन परिवार

Saturday, August 22, 2020

श्री गणेश चतुर्थी और श्री आत्मानंदजी महाराज के जन्म दिवस पर आप सभी भक्तों को बहुत-बहुत बधाई...

 आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो,

आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो,

और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो..

आपको गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

गजानन जी महाराज आपके
और हमारे जीवन के सारे विघ्न हर लें । 

गणपति बप्पा मोरया

ओर संपूर्ण समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले और समाज सुधारक पूज्य अनंत विभूषित शिक्षा सारथी परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज के जन्मोत्सव की आप सभी समाज बन्धुओ को शुभकामनाएं और ढेरों बधाईया...

सुगना फाउण्डेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया की तरफ महान दिव्य महापुरुष को नमन है शिक्षा रूपी मूल्य और आत्म समर्पण ज्योति से संपूर्ण राजपुरोहित समाज को प्रकाशित करने वाले युगपुरुष शिक्षा सारथी स्वामी श्री आत्मानंद जी महाराज जी के जन्म दिवस पर आप सभी भक्तों को बहुत-बहुत बधाई... 



Friday, April 6, 2018

समाज हित में राजस्थान पुलिस की अपील आप सभी से

राजस्थान पुलिस :  सर्वसाधारण को सूचित हो ::-*
     
समस्त जिलो की आम जनता से राजस्थान पुलिस अनुरोध करती है कि जिले की सामाजिक समरसता और आपसी सौहाद्र को बनाए रखने के लिए कोई भी व्यक्ति, किसी भी वर्ग विशेष के समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी, भाषण या सोशल मीडिया में कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता है या धार्मिक उन्माद फ़ैलाने वाले, या  साम्प्रदायिक द्वेश फ़ैलाने वाले, जातिगत घृणा फ़ैलाने वाले या मानव शरीर को निर्वस्त्र दिखाने वाले वीडियो /मैसेज/पोस्ट , करता है उसे शहर की अमन शांति भंग करने के आरोप में उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जावेगी । इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर सेल की एक विशेष टीम गठित की गई है जो सोशल मीडिया के Facebook एवं WhatsApp के सभी ग्रुपों पर सूक्ष्मता से निगाह रख रही है

      अतः सभी WhatsApp के ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों को मैसेज के माध्यम से उन्हें समझाइश दी जाए कि ग्रुप में किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जाए,     
        आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कठोर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी  साथ ही उसके ड्राइविंग लाइसेंस एवं शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली अन्य सुविधाओं से भी उन्हें वंचित किया जाएगा।

आदेशानुसार राजस्थान पुलिस


Tuesday, October 17, 2017

देवी-देवताओं की मूर्तियों को ऐसे सम्मान दें ....सुगना फाउंडेशन

सुगना फाउंडेशन आप सभी लोगो से आग्रह करती है घर पर इस वर्ष लाएं मिट्टी के श्री गणेश लक्ष्मी और करें विगत वर्ष की मूर्तियो का घर पर ही विसर्जन ।।


           🚩देवी-देवताओं की मूर्तियों को ऐसे सम्मान दें

               दो-चार दिन बाद दीपावली है। लगभग हर घर में श्रीगणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति नई आएगी। "तब पुरानी मूर्ति का क्या होगा?"
                  कुछ लोग तो प्रवाहित करते हैं और
       कुछ लोग?
                         अतः उन कुछ लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि कोई भी मूर्ति जिसकी साल भर पूजा करके आपने-अपने लिए बहुत कुछ माँगा उसको ऐसे ही किसी पेड़ के नीचे न रख कर आना और न ही किसी भी नदी या तालाब में सिरा कर आना ।

            जैसा कि विगत कुछ वर्षो से देखा जा रहा है कि पी ओ पी की मूर्तियों का चलन बढ़ गया है और बाजार में श्री लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियां भी इसी पी ओ पी की ही आ रही हैं । हम सभी को सचेत होना होगा पी ओ पी को न कहना होगा और मिट्टी को अपने घर लाकर पूजन करके घर पर ही विसर्जन कर गमले में पौधा लगाएं।

            सभी से निवेदन है कि सभी हिन्दू भाई एवं बहनों से आग्रह है कि घर में एक टब में थोडा गंगा या नर्मदा जल डाल कर उसमें मूर्ति रख कर फिर पानी से भर दें।
           एक या दो दिन में मूर्ति उसी में घुल जायेगी।
फिर उस मूर्ति घुले-जल को किसी गमले या पेड़ की जड़ में डाल सकते हैं ।

              एक प्रयास देवी- देवताओं की मूर्ति के उचित सम्मान के साथ विसर्जन और साथ ही साथ नदियों की स्वच्छता भी बनी रहेगी और हिन्दू धर्म मजाक का पात्र भी नही बनेंगा।

नोट- यदि उक्त  विचार से आप सहमत हों तो प्रतिक्रिया अवश्य दें व अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें सुगना फाउंडेशन मेघलासिया


Friday, April 22, 2016

Shri Khetaramji Maharaj Janm janti Events at Jodhpur

 पधारो सा जोधपुर , आप सभी सादर आमंत्रित हैं!
आप को यह सूचित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है ब्रह्मवतार संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज 104वा जन्ममहा महोत्सव 22/04/2016 के उपलक्ष्य में जोधपुर में विशाल रैली .
श्री खेतेस्वर जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा, संत श्री खेतेस्वर मार्ग ,12 वी रोड चौराहा से 22 अप्रैल सुबह 10 बजे से, अधिक से अधिक संख्या में पधार कर
‪#‎गुरुमहाराज‬ के प्रति अपनी आस्था और समाज की एकता प्रकट करे, जय खेतेस्वर
निवेदक - श्री नारायण सिंह पाल अध्यक्ष, श्री सम्पत सिंह बड़ली महामंत्री, श्री खेतेस्वर जयंती महोत्सव समिति 2016
आयोजक - राजपुरोहित समाज जोधपुर
आप सभी पधार कर अपने जीवन को सफल बनावे और इस महान दिन का आनंद ले....... 
शोभायात्रा का स्वागत श्री विरम सिह पुत्र ठा सुजानसिह सिहा मेघलासिया कि तरफ से पाच रोङ चौराहा पर जल पान, कोल्ड्र ड्रिक एव आइसक्रीम का कार्यक्रम रखा गया है हुक्म आप सभी जागिरदार बन्धुऔ निवेदन है कि जरूर जरूर पधारे 
22 अप्रेल,2016 104वाॅ जन्मकल्याण महोत्सव की हादीँक शुभकामनाएँ। ।।
हुक्म
आपका साथ और हमारा प्रयास...
👏एस पी सिह (उम्मेद) ,डाँ मदन प्रताप सिह ,सवाई सिह सिहा
 Sugana Foundation-Meghlasiya परिवार
जय दाता री सा































































































































All pic 2014 Sugana Foundation-Meghlasiya Events at Jodhpur

  ।।जय खेतेशवर दाता:।। 🏻