Followers

Showing posts with label सवाई सिंह. Show all posts
Showing posts with label सवाई सिंह. Show all posts

Tuesday, May 31, 2022

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ लें

 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ लें कि तंबाकू का सेवन ना करें आइए प्रयास करें मिलकर आवाज उठाएं तंबाकू सेवन बंद करें भारत को तंबाकू मुक्त बनाएं ..... सुगना फाउंडेशन की भावपूर्ण अपील

 


Tuesday, July 27, 2021

स्वर्गीय डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्य तिथि पर शत -शत नमन

 जिनका जीवन ही देश और दुनिया के लिए अपने आप में एक महान संदेश है। सादगी और विनम्रता के पर्याय , महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक, गंभीर चिन्तक, लेखक और लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति ' मिसाइलमैन' स्वर्गीय डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्य तिथि पर शत -शत नमन ।

 

(जन्म 15 अक्टूबर 1931,निधन 27 जुलाई 2015 )

सादगी और सरलता की उत्कृष्ट मिसाल रहे एपीजे अब्दुल कलाम 

आज छठी पुण्यतिथि पर उनकी सादगी और सरलता को याद करते हुए नमन, इतना ज्ञान, इतने महान होते हुए भी कहीं कोई अभिमान नहीं, एक पुरानी कहावत है जिस पेड़ पर जितने ज़्यादा फल लगे, वो उतना ही झुका जाएगा।

भारत रत्न डॉ. कलाम को विनम्र श्रद्धांजलि ... 💐💐सुगना फाउंडेशन परिवार

Saturday, June 9, 2012

श्री ध्यानाराम वेदांताचार्यजी महाराज का पट्टाभिषेक ओर इस कार्यक्रम के कुछ फोटो...सुगना फाउंडेशन

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्मचार्य श्री तुलसारामजी महाराज द्वारा एवं साधु सन्तो एवं राजपुरोहित समाज ने गंगा-दशहरा पर्व के दिन गंगा को साक्षी मानकर श्री खेतेश्वर घाट (हरिद्वार) पर परम शिष्य ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम वेदांताचार्यजी को चादर उढ़ाकर पट्टाभिषेक किया गया ! इस कार्यक्रम मुख्य उपस्थित श्री अखाराम जी महाराज गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों , पंडित सोमदत जी महाराज, श्री जिया महाराज , आत्माराम जी महाराज{पालनपुर आश्रम } श्री श्री भगवान महाराज सहित सैकड़ों साधु-संतों के साथ हजारो राजपुरोहित एवं अन्य समाज बन्धुओ ने भाग लिया! ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम वेदांताचार्यजी महाराज का पट्टाभिषेक अहमदाबाद के शास्त्री सागर भाई ,कोशिक भाई अजुन भाई  एवं योगानन्द शास्त्री जी द्वारा विधि विधान से सम्पन करवाया गया! और श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्मचार्य श्री तुलसारामजी महाराज ने अपने परम शिष्य ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम वेदांताचार्य जी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया गया.! इस मौके पर सुगना फाउंडेशन मेघलासिया के सरंक्षक श्री विरम सिंह राजपुरोहित और कार्यकर्ताओ में मिडिया प्रभारी श्री एस पी सिंह (उम्मेंद सिंह), श्री भागीरत सिंह  (नारवा) ,  श्री अनिल शर्मा ,श्री बाबु सिंह,  श्री भीम सिंह , उगम सिंह राजपुरोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!

 इस कार्यक्रम के कुछ फोटो









































प्रस्तुतकर्ता :- सवाई सिंह राजपुरोहित