Followers

Showing posts with label Sugana Foundation's Foundation Day. Show all posts
Showing posts with label Sugana Foundation's Foundation Day. Show all posts

Thursday, September 9, 2021

सुगना फाउंडेशन ने अपना 12वा स्थापना दिवस कुष्ठ आश्रम और गौशाला में मनाया।

आगरा स्थित सुगना भवन में पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुगना कंवर धर्मपत्नी श्री बिरम सिंह राजपुरोहित की 13वी पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  

हर साल की भांति इस बार भी सुगना फाउंडेशन ने अपना 12वा स्थापना दिवस कुष्ठ आश्रम और गौशाला में मनाया।
इस मौके पर आगरा की कालिका गौशाला आवास विकास कालोनी मे हरा चारा व गुङ का वितरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ओर गांधी कृष्ट आश्रम, ताजमहल पूर्वी गेट आगरा मे फलाहार का वितरण किया गया। इस मौके सुगना फाउंडेशन टीम के सदस्य मौजूद रहे। 

सुगना फाउंडेशन आप सभी से एक अपील करता है कि आप भी कुष्ठ आश्रम, अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम, व गौशाला में जाकर अपनी आय का कुछ अंशदान जरूर करें शास्त्रों के अनुसार नर सेवा ही नारायण सेवा है और गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है जिसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है ।

जो आगरा में निवास करते हैं उनके लिए 
वर्तमान समय में कुष्ठ आश्रम गांधीग्राम ताजगंज में कुल कुष्ठ रोगी 120 यह आश्रम आगरा के दानदाताओं द्वारा ही संचालित है आप भी परिवार में होने वाले छोटे-मोटे उत्सव कुष्ठ आश्रम में जाकर जरूर मनाए । कुष्ठ रोगी भी समाज का अभिन्न अंग है। कुष्ठ आश्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिए गए संपर्क सूत्र पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या आप हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं। 

आइए जाने सुगना फाउंडेशन के बारे में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Wednesday, September 8, 2021

स्वर्गीय श्रीमती सुगना राजपुरोहित जी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम और गौशाला में कार्यक्रम

 श्री बाबा रामदेव जी महाराज के जन्म कल्याण महोत्सव ओर पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुगना कंवर धर्मपत्नी श्री बिरम सिंह राजपुरोहित की 13वी पुण्यतिथि (भादवा सुदी दूज) व सुगना फाउंडेशन की 12वा स्थापना दिवस पर आगरा मे दिनांक 8 सितंबर 2021 को गांधी कृष्ट आश्रम, ताजमहल पूर्वी गेट आगरा मे फलाहार का वितरण और कालिका गौशाला आवास विकास कालोनी मे हरा चारा व गुङ का वितरण किया जायेगा। कोविड नियमों के तहत सरकारी गाइडलाइन को मानते हुए आयोजित किया जायेगा।

माँ पहले आँसू 😢 आते थे और आप याद आती थी!
आज आप याद आती हैं और आँसू 😢आते हैं!

सम्पूर्ण परिवार सुगना फाउंड़ेशन का हर सदस्य श्रद्धा सुमन अर्पित करते है....... श्रीमती सन्तोष राजपुरोहित अध्यक्षा सुगना फाउंडेशन
आयोजनकर्ता
    राजपुरोहित हेल्थ केयर सिस्टम्स - आगरा
 और
           हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट- आगरा
आइए जाने सुगना फाउंडेशन के बारे में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Friday, August 31, 2012

Sugana Foundation's 4th Foundation Day

सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया ने अपने 4 वां स्थापना दिवस मनाया गया! कार्यक्रम का शुभांरभ ठाकुर श्री सुजान सिंह, श्रीबालसिंह, बिरामसिंह, भंवरसिंह, शिव सिंह, मोती सिंह, एस.पी सिंह(उम्मेद सिंह), सुखदेव सिंह ओसिया, डॉ सज्जन सिंह, डॉ राजेश अरोड़ा, डॉ मदन प्रताप सिंह, डॉ ओम प्रकाश सोलकी ने दीप प्रज्जलन कर किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अथिति ठाकुरश्री सुजान सिंह और विशेष अथिति श्री बालसिंह के रूप मे उपस्थित रहे! सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया स्थापना दिवस के मौके पर सांप्रदायिक सदभावना के प्रतिक बाबा रामदेव का मेला और बाबा रामदेव जन्म दिवस पर बाबा के यात्रीयो के लिए नि:शुल्क चाय, नास्ता शरबत अल्पाहार तथा मेडिकल केम्प और ग्रामीण विद्यार्थियो के लिए ज्ञान प्रसार की पवित्र भावना से निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया साथ ही विद्यार्थियो तथा समाज में जो विशेष योगदान करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया और चिकित्सा सेवा देने वाले डॉ को सम्मानित किया जिसमे डॉ सज्जन सिंह, डॉ राजेश अरोड़ा, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ प्रदीप सेन, डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित, डॉ ओम प्रकाश सोलकी, डॉ गजेन्द्र गुप्ता जी आगरा शामिल थे! इसका का आयोजन राजपुरोहित हेलथ केयर सिस्टम्स -आगरा और हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट- ओसिया  ने किया था ये आयोजन जोधपुर के पास गाँव मेघलासिया (जोधपुर जैसलमेर रोड) पर किया गया! कार्यक्रम के दौरान मिडिया प्रभारी श्री एस पी सिंह राजपुरोहित के द्वारा बताया गया कि सुगाना फाऊण्डेशन एक गैर सरकारी सामाजिक संगठन है जो की नारी शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा को समर्पित है! इसके तहत ग्रामीण विद्यार्थियो के लिए ज्ञान प्रसार की पवित्र भावना से निः शुल्क स्टेशनरी सामग्री का वितरण अगले चरण में नजदीक के और गांवो में किया जाएगा! सुगना फाउण्डेशन मेघलासिया और हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट- ओसिया के पदाधिकारियों,सदस्यों एवं कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया! जिसमे विशेष रूप से श्री शिव सिंह, शकर सिंह, मोती सिंह, मनोहरसिंह, केरसिंह, हनुमान सिंह , भागीरथ, सुरेन्द्र, गोनिंद, महेंद्र, ओम, जितेन्द्र,सवाई, देवी सिंह सहित सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया!
कार्यक्रम का शुभांरभ करते ठाकुर श्री सुजान सिंह,श्री बालसिंह , मोहन सिंह, एस.पी सिंह











 
मेडिकल सेवा देते डॉ सज्जन सिंह,  डॉ प्रदीप सेन, डॉ जय प्रकाश सिंह,
बाबा के यात्रीयो को मेडिकल सेवा देते डॉ सज्जन सिंह, डॉ प्रदीप सेन,
 डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ मदन प्रताप सिंह,
अपनी सेवा देते श्रीबिरामसिंह,श्री शकर सिंह और ओमसिंह  
बाबा रामदेव के यात्रीयो के लिए चाय, नास्ता शरबत सेवा देते सुगना फाउण्डेशन सदस्य..

मुख्य अथिति ठाकुर श्री सुजान सिंह और श्री बालसिंह जी
  डॉ प्रदीप सेन, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ मदन प्रताप सिंह, डॉ सज्जन सिंह, 
डॉ राजेश अरोड़ा, श्री सुखदेव  सिंह, डॉ ओम प्रकाश सोलकी,
मेरे साथ डॉ मदन प्रताप सिंह,श्री सुखदेव सिंह, श्री मनोहोर सिंह और देवी सिंह 

 Pfoto by :- Sugana Foundation